[ad_1]

09:51 AM, 04-May-2023

ज्योंती में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार मित्तल (एसडीएम) सुबह जागे, हार्ट अटैक पड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

09:45 AM, 04-May-2023

फिरोजाबाद में पकड़े गए फर्जी मतदाता

फिरोजाबाद के हेम कॉन्वेंट इंटर कॉलेज परिसर के अंदर से नौ लोगों को मतदान करने से पहले पकड़ा गया। इसमें पांच महिलाएं, चार पुरुष शामिल थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए। सभी लोग सविता नगर के रहने वाले हैं। यह लोग श्रीराम कॉलोनी में वोट डालने गए थे। पकड़े गए सभी लोगों के दो से तीन दिन पहले नए आधार कार्ड बनाए गए थे। उसी से चिहिंत किए गए। इसके साथ ही एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आदर्श नगर स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में दो फर्जी मतदाताओं को पकड़ा। इसके बाद कई मतदाताओं के आधार कार्ड स्कैन किए गए।

09:36 AM, 04-May-2023

आगरा में सुबह नौ बजे तक 11.91 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर निगम में 11.30%

नगर पालिका 13.07%

नगर पंचायत 11.91%

मथुरा में सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान

पहले दो घंटे में जनपद 9% मतदान

09:30 AM, 04-May-2023

मथुरा: महिलाएं बोलीं- न जाने किसने डाल दिया वोट, अधिकारी लौटा रहे हैं वापस

मथुरा के चौमुंहा के सर्वोदय इंटर पर महिलाएं पहले से ही वोट डलने का आरोप लगा रही हैं। काफी महिलाएं निराश होकर लौट रही हैं। उनका कहना है कि अंदर बैठे अधिकारी बोल रहे हैं कि उनका वोट पहले ही डल गया है।

09:26 AM, 04-May-2023

9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान

फिरोजाबाद की जसराना नगर पंचायत में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि भीड़ का क्रम अभी बढ़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर पहुंच रही है। 

09:14 AM, 04-May-2023

Firozabad: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान अधिकारी कर रहे निरीक्षण

फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जसराना एका, फरिहा के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान के दौरान एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्य और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक बराबर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान की बात कही जा रही है।

08:51 AM, 04-May-2023

मैनपुरी के भोगांव में बसपा प्रत्याशी के पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

मैनपुरी के भोगांव से बसपा प्रत्याशी निशायरा बेगम के पति इबराज मंसूरी और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन नसरीन बानो के पति अकबर कुरैशी को पुलिस ने थाने में बैठाया। पुलिस ने अपनी हिरासत में वोट डलवाया।

08:36 AM, 04-May-2023

Mainpuri: नगर पालिका के मतदाता भी नहीं पीछे

नगर पालिका परिषद मैनपुरी में चेयरमैन के साथ ही 32 वार्ड सभासदों के लिए मतदान होना है। यहां सर्वाधिक 140 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां भी मतदाता पीछे नहीं है। सुबह से ही सारे काम-काज छोड़कर मतदाता मतदान के लिए निकल पड़े। शहर के आगरा रोड स्थित इस्लामिया स्कूल में मतदाताओं की कतार उनके उत्साह को बयां कर रही है।

08:19 AM, 04-May-2023

Mainpuri:  सपा प्रत्याशी का आरोप- सेक्टर मजिस्ट्रेट रोक रहे वोट डालने से

मैनपुरी में  नगर पालिका परिषद के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा और सेक्टर मजिस्ट्रेट हिमालय सिंह में कहासुनी हो गई। सपा प्रत्याशी का आरोप था कि जनता को वोट डालने से रोका जा रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी ह़ुई।

08:18 AM, 04-May-2023

Agra: मतदाता सूची में नहीं मिल रहे नाम, वोटर निराश 

आगरा के गैलाना के रहने वाले बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। बस्तों पर अपना नाम तलाश रहे लेकिन नाम ही नहीं मिल रहे।कुछ मतदाता नाराज होकर घर लौट गए।

08:15 AM, 04-May-2023


महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल
– फोटो : अमर उजाला

Mathura: भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने डाला वोट

मथुरा में निकाय चुनाव के मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा के  महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने मत का प्रयोग किया।

08:11 AM, 04-May-2023

Mainpuri: बरनाहल में चेयरमैन चुनने को मतदाताओं में दिखा उत्साह

 नगर पंचायत बरनाहल में पहली बार नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। दो साल पहले बरनाहल को नगर पंचायत घोषित किया गया था। इसके बाद से प्रशासन के हाथों में इसकी कमान थी। पहली बार चेयरमैन और 12 वार्ड सभासद चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। ऐसे में मतदाताओं में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाइन नजर आई। 

08:01 AM, 04-May-2023

कंट्रोल रूम पर पहुंचे जिलाधिकारी

आगरा सदर तहसील स्थित कंट्रोल रूम पर पहुंचे जिलाधिकारी नवनीत सिंह। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए  निर्देश। व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

08:01 AM, 04-May-2023

आगरा में एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में हरीपर्वत क्षेत्र में मौजूद मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। एसआई निशामक त्यागी, एसआई मोहित सिंह, एसआई राजकुमार बालियान व अन्य मौजूद रहे।

07:55 AM, 04-May-2023

मैनपुरी: एएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मैनपुरी में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने को एएसपी राजेश कुमार निरीक्षण पर निकले। आगरा रोड स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्र के आसपास मौजूद अनावश्यक लोगों को वहां से हटाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। कहा की मतदान केंद्र के आसपास कोई अनावश्यक व्यक्ति अंदर या बाहर नजर न आए। इसके बाद एएसपी पुलिस बल के साथ अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *