
विधायक नातीराजा के साथ मृतक सलमान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के दो वीडियो जारी कर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छतरपुर के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया की गाड़ी से कुलचलर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की घटना के बाद दो वीडियो सामने आए है। उन्होंने लिखा कि एक वीडियो में पटेरिया कह रहे है कि वो घटना स्थल पर नहीं था। सुबह उठा तो घटना का पता चला। जबकि दूसरे वीडियो में में कह रहा है कि वो घटना स्थल पर मौजूद था। उन्होंने आगे लिखा कि इससे पता चला है कि भाजपा प्रत्याशी कितना झूठ बोल रहा है।
छतरपुर। राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता की गाड़ी से कुचलकर हत्या की घटना के बाद के दो वीडियो सामने आए हैं। वे कह रहे कि मैं कभी झूठ नहीं बोलता। पहले वीडियो में यह कह रहा है कि वो घटना स्थल पर नहीं था। सुबह उठा तो घटना का पता चला। जबकि दूसरे… pic.twitter.com/Ws49T9dSIE
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) November 19, 2023
बता दें राजनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के 40 वर्षीय ड्राइवर सलमान की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नातीराजा की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 से ज्यादा लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया है। शिकायत में नातीराजा ने बताया था कि गुरुवार सुबह 3 बजे भाजपा प्रत्याशी के टौरिया टेक इलाके में पैसे बांटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ टौरिया टेक इलाके लिए निकले। रास्ते में उनको भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया अपने समर्थकों के साथ मिले, जिन्होंने उनके साथ गाली गलौज और गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी में जाकर जान बचाई, लेकिन उनके ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं, इन आरोपों को भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने बेबुनियाद और झूठा बताया है।