
कमलनाथ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्शन में आ गई है। कांग्रेस के प्रत्याशियों से चुनाव में नियम विरुद्ध काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान हो गए हैं। इसके बाद अब कांग्रेस ने चुनाव में नियम विरुद्ध और कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने 30 नवंबर तक जानकारी मांगी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है। इसमें कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी 30 नवंबर तक मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
बता दें मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस की लीगल टीम को शिकायतें मिली थीं। इसमें कई जगह अधिकारी और कर्मचारी भाजपा को लाभ पहुंचाने के काम करने की शिकायतें शामिल हैं। ऐसे अधिकारियों का नाम, पद और स्थान की जानकारी भेजने को कहा गया है।