Indore Flight late pune ahmedabad

Indore News
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


इंदौर से पुणे जाकर वापस आने वाली उड़ान इतनी लेट हो गई कि देर रात की जगह अलसुबह इंदौर पहुंची। इंडिगो एयर लाइंस की यह फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट चल रही है। रविवार रात भी यह उड़ान देर से रवाना हुई और देर रात आने के बजाय अलसुबह इंदौर पहुंची। इसके कारण परेशान यात्री सुबह अपने घर पहुंच सके। 

सुबह घरों के लिए रवाना हुए यात्री

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-147/284) रात 11.50 बजे इंदौर से पुणे जाती है और रात 2.55 बजे वापस इंदौर आती है, लेकिन कल यह फ्लाइट इंदौर से रात 2.12 बजे रवाना हुई और सुबह 4.45 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद 5.30 बजे तक यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और घरों के लिए रवाना हुए। 

अहमदाबाद फ्लाइट की वजह से हुई देरी

अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की ही अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट 11.55 पुणे जाती है। रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 1.34 बजे इंदौर पहुंची थी, जिसके कारण पुणे की जाने और आने वाली उड़ानें लेट हुई। इसके चलते अहमदाबाद और पुणे के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें