06:23 AM, 17-Nov-2023
MP Election Voting Live: थोड़ी देर में शुरू होगी मध्य प्रदेश में वोटिंग, 2533 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है। इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।