
नेहरू स्टेडियम में परेशान होते रहे मतदान दल के कर्मचारी।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर में इस बार 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। शाम को ईवीएम जमा करने गए मतदान दलों के कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। नेहरु स्टेडियम में व्यवस्था चरमरा गई। मतदान दल के कर्मचारियों से सामग्री लेने वाले ही नजर नहीं आ रहे थे। देर रात तक कर्मचारी परेशान रहे।
इंदौर में EVM जमा करने पहुंचे कर्मचारी परेशान, सामग्री लेने वाले अधिकारी ही हो गए लापताhttps://t.co/g6cXbOGVSv pic.twitter.com/vQLeHjYAWe
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) November 17, 2023
बता दें कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतदान दल के कर्मचारियों को चुनाव के बाद ईवीएम सहित कई सामग्री जमा करानी थी। इसके लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन देर रात जब मतदान कर्मी नेहरू स्टेडियम पहुंचे तो उनसे सामग्री लेने वाले ही नदारद नजर आए। ईवीएम और मतदान सामग्री लेने वाले अधिकारी कर्मचारी गायब हो गए। कई पटवारी ड्यूटी से लापता थे। खासकर विधानसभा क्रमांक 3 में ड्यूटी पर गए अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा परेशान होते रहे। कुछ समय इंतजार के बाद उनका सब्र भी जवाब देने लगा। कई अधिकारी-कर्मचारी नाराज होते नजर आए। अधिकारी जिम्मेदारों की तलाश में लगे रहे। बता दें कि 9 विधानसभा क्षेत्रों में 2561 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हर केंद्र पर चार शासकीयकर्मियों की पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थी।