इंदौर Indore Election में मतदान Voting के लिए सुबह सात बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचे। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्रों तक आ रहे थे। सुबह साइकिलिंग, मार्निंग वाक और रनिंग करने वालों ने सबसे पहले वोट डाले। इंदौर जिले की नौ सीटों पर कुल 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।




मतदाताओं को फ्री में पोहे जलेबी की घोषणा ने जुटाई भीड़

इंदौर का 56 दुकान खानपान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर सुबह सात बजे से ही भीड़ उमड़ पड़ी। 56 दुकान पर कई दुकानदारों ने यह घोषणा की थी कि वे मतदान करके आने वालों को सुबह नौ बजे तक निःशुल्क पोहे जलेबी खिलाएंगे। इस घोषणा की वजह से सुबह सात बजे से ही यहां पर लाइनें लगना शुरू हो गई थी। लोग सुबह सात बजे मतदान करने के तुरंत बाद ही यहां पर आने लगे थे। 


नेताओं ने सुबह के सत्र में ही डाले वोट

अधिकतर नेताओं ने सुबह के सत्र में ही वोट डाले। सुबह सात बजे से ही प्रमुख नेता वोट डालने अपने परिवारों के साथ में पहुंच गए थे। कुछ नेताओं ने सुबह सबसे पहले मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और फिर वोट डालने के लिए पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiya, संजय शुक्ला sanjay shukla अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। जीतू पटवारी jitu patwari ने वोट डालने से पहले गाय की पूजा की और पिंटू जोशी खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर इलैया राजा टी और संभागायुक्त सभी ने सुबह के सत्र में ही वोट डाले। 


महू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला

महू में हुए हमले में दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। एक भाजपाई को हिरासत में लिया है। महू तहसील के मांगलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं दयाराम व तोलाराम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया। आरोपी भाजपाई बीरबल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायलों का मालवा हॉस्पिटल महू में उपचार किया जा रहा है।


फर्जी मतदाता पकड़ाए, दो जगह शिकायत

इंदौर विधानसभा तीन में दो जगह फर्जी मतदान की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी ने की है। इंदौर विधानसभा तीन की गाड़ी अड्डा हरिजन कॉलोनी के बूथ पर फर्जी मतदाता पकड़ाया। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक पिंटू जोशी ने फर्जी मतदाताओं की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। उन्होंने 11 लोगों की नाम और पिता के नाम को लेकर एक सूची भी मतदाता क्रमांक के साथ आयोग को दी है। जोशी का आरोप है कि यहां फर्जी मतदान किया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए। फर्जी मतदान की आशंका के चलते इंदौर तीन के बूथ नं. 193 विवेकानंद पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया मतदान अभिकर्ता के रूप में बैठे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *