
jalaun road accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कुठौंद कोतवाली क्षेत्र में त्योहार पर आई मां, भाभी व भतीजी को देखकर खुशबू खुशी से झूम उठी थी। मां भाभी के साथ दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया था। उसे क्या पता था कि उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। त्योहार की खुशियां हादसे में एक क्षण में ही जिंदगी भर के कष्टों में बदल गई।
हादसे में पति राजेंद्र व मां रामजानकी की मौत हो जाने से खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भगवान को कोसते हुए कह रही थी कि भगवान मैंने क्या बिगाड़ा था कि तुमने उसके सुहाग व उसकी मां को एक साथ उससे छीन लिया। वह बार बार बेशुध हो रही थी। होश में आने पर मां व पति की बातें यादकर दहाड़े मारने लगती।
लोगों के लाख समझाने के बाद भी उसकी आंसुओं की धार नहीं रुक रही थी। वहीं त्योहार पर मायके व ससुराल पक्ष में मचे कोहराम से गांव में मातम पसरा है। चार दिन पहले त्यौहार मनाने आई सास, सरहज व भतीजी को सड़क तक छोड़ने गए राजेंद्र को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी थी। इससे राजेंद्र और सास रामजानकी की मौत हो गई।