सुब्रत राय सहारा के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम को विशेष विमान से मुंबई से लखनऊ लाया गया और सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने की सूचना मिलते ही सहारा समूह के कर्मचारी बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया। इसके पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनके परिजन पहुंचे। सहारा श्री सुब्रत रॉय का मुंबई के एक अस्पताल में  मंगलवार की रात निधन हो गया था। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। 




सुब्रत राय का अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा।


लखनऊ एयरपोर्ट से निकलती सुब्रत राय की बहन कुमकुम राय।


सुब्रत राय कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सहारा समूह के कर्मचारी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *