Hockey players of Kashi will practice on Italy's Astroturf worth Rs. 5 crores

एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करते खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में पांच करोड़ की लागत से इटली का एस्ट्रोटर्फ लगेगा। स्टेडियम में करीब सात हजार क्षमता वाली दर्शक दीर्घा का निर्माण हो रहा है। हालांकि, यहां पहले से तीन हजार क्षमता वाली दर्शक दीर्घा है। यह पूर्वांचल का पहला स्टेडियम होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

स्टेडियम में फिलहाल दो हॉस्टल और दर्शक दीर्घा का निर्माण चल रहा है। इसे 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 22 एकड़ में फैले इस स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता होगी। आठ लेन की सिंथेटिक ट्रैक, थ्रो गेम्स, फ्लड लाइट युक्त बास्केटबॉल कोर्ट, योगा, फुटबॉल, हैंडबॉल कोर्ट के अलावा क्रिकेट के अभ्यास की सुविधा यहां है। फिलहाल 90 बेड के हॉस्टल में रहने वाले हुनर सिख रहे हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए कंप्यूटराइज इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

काशी में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां सुविधाएं बढ़ेंगी तो अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी नाम करेंगे। मोहम्मद शाहिद से लेकर ललित उपाध्याय नाम रोशन कर रहे हैं। – डॉ. एके सिंह अध्यक्ष, हॉकी, वाराणसी

पांच करोड़ से हॉकी का एस्ट्रोटर्फ तैयार होगा। इटली से सामान मंगवाए जा रहे हैं। फरवरी तक हॉकी मैदान बनकर तैयार हो जाएगा।- आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें