
आत्महत्या।
– फोटो : सांकेतिक
विस्तार
अलीगढ़ के सासनीगेट क्षेत्र के ईशा नगर में दीपावली पर 12 नवंबर को युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि नशे का आदी होने के चलते युवक की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी विवाद में उसने आत्महत्या की है।
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार गीतेश गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते थे। गीतेश के शराब पीने और नशे में विवाद करने के चलते दो दिन पहले उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इधर, उसके माता-पिता भी अलग रह रहे थे। इसी बात से वह परेशान था। 12 नवंबर सुबह गीतेश ने बहन से इस विषय पर बातचीत की। तभी वह अपना जीवन खत्म करने की बात कर रहा था। हालांकि वह नशे में था। इसलिए उसकी बहन ने उसकी इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
बहन दीपावली की तैयारी में व्यस्त हो गई। इसी बीच गीतेश ने बिजली के तार से फंदा लगाकर घर में ही लटककर जान दे दी। शाम को बहन ने कॉल किया, मगर गीतेश ने फोन नहीं किया। इस पर बहन ने चाचा को बताया। तब उन्होंने जाकर देखा तो वह दंग रह गए। उसका शव लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
जाफराबाद में युवक ने की खुदकुशी
बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद में युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि मजदूरी करने वाले सूरज की दो साल पहले शादी हुई थी। रविवार सुबह सभी लोग त्योहार की तैयारी कर रहे थे। मगर सूरज कमरे से बाहर नहीं आया। भाइयों ने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं आया। कमरे में झांककर देखा तो उसका शव फंदे लटका था। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हुआ है।