MP Election 2023: Controversial posters put up against Kamal Nath in Indore, case registered on Congress' comp

विवादित पोस्टर के मामले में केस दर्ज।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


चुनावी माहौल में अब विवादित और आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की राजनीति शुरू हो गई है। इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ विवादित पोस्टर लगे। जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई और चुनाव आयोग को शिकायत की। इसके बाद एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टर पर पंजाब में आंतकियों की फंडिंग से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

होर्डिंग में लगाने वाले का नाम मध्य प्रदेश युवा मंच लिखा गया है। शिकायत के बाद पोस्टर हटा लिए गए। नगर निगम ने संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत भी एक्शन लिया है,क्योकि जिस गेंट्री पर पोस्टर लगा था। वह नगर निगम की संपत्ति है औरर पोस्टर लगाने की अनुमति भी नहीं ली गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी खंगाले। पुलिस को पोस्टर लगाने वालों की जानकारी मिली है।

पाटनीपुरा चौराहे के समीप शुक्रवार को कमल नाथ, आंतकवाद और पंजाब पर टिप्पणी करते हुए पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर पर मध्य प्रदेश युवा मंच भी लिखा हुआ था। कांग्रेस की शिकायत के बाद सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से पोस्टर लगाने वालों की जानकारी जुटाई।

सूत्रों के अनुसार कुछ युवकों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के जरिए हुई है। पोस्टर रात के समय लगाए गए थे। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव का कहना है कि भाजपा बौखला गई है, इसलिए कमल नाथ की छवि गलत आरोप लगाकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह के पोस्टर से धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की भी जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद नगर निगम ने विवादित पोस्टर हटा लिए है।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें