Election 2023: election affidavit of bjp kailash vijayvargiya and congress sanjay shukla

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए कई बड़े चेहरों ने भी अपनी-अपनी सीटों से नामांकन दाखिल कर दिया। कई ऐसी भी सीटें हैं जहां उतरे प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। उन चर्चित सीटों में इंदौर-1 विधानसभा सीट है। यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट में गिनी जा रही है। यहां से भाजपा की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से मौजूदा विधायक संजय शुक्ला ने पर्चा भरा है। शुक्ला प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, भाजपा नेता विजयवर्गीय 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। भाजपा नेता के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। वहीं 217 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला 142 वाहन हैं। दोनों नेताओं के शपथ पत्र से कई खास जानकारियां सामने आई हैं। आइये इन सभी के बारे में जानते हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें