राहु और केतु का राशि परिवर्तन हो गया है। राहु मेष से मीन और केतु तुला से कन्या राशि में प्रवेश किया है। ये दोनों ग्रह इन राशियों में 18 मई, 2025 तक रहेंगे। अभी तक मेष राशि में राहु और बृहस्पति एक साथ थे। यही गुरु चंडाल योग है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों पर पड़ता है।

ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस राशि परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी और उनमें सकारात्मकता आएगी। सामान्यतया इस प्रकार का परिवर्तन व्यापार के लिए शुभ संकेत माना जाता है।



मेष : प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आंख और सिर से संबंधित समस्या आ सकती है।

 


वृषभ : व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आय में अचानक वृद्धि आएगी। यात्रा कष्टकारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।

 


मिथुन : व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।


कर्क: भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। यात्रा में कष्ट आएगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *