
दिग्विजय सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के द्वंद्व की अटकलों पर उनका बयान सामने आया है। रविवार को दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे “जन बल” जीतेगा, “धन बल” हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एक जुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे “जन बल” जीतेगा, “धन बल” हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। pic.twitter.com/J5mtH7Wwxt
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 29, 2023
बता दें टिकट वितरण को लेकर दोनों नेताओं के बीच कुछ दिन से लड़ाई तेज होने की अटकलें लग रही है। इसका कारण कुछ टिकटों को लेकर दिग्विजय सिंह का नाराज होना बताया जा रहा है। इस वजह से उन्होंने अपने आप को प्रचार से दूर कर लिया और गुना और भोपाल तक सीमित हो गए। उन्होंने अपने आप को शनिवार को प्रियंका गांधी की दमोह रैली से भी दूर रखा। अब इन अटकलों को बल मिलने पर पूर्व सीएम ने खुद बयान जारी कर सफाई दी है।
इससे पहले प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की को शोले फिल्म के जय और वीरू बता चुके हैं। दोनों नेता भी अपने बीच द्वंद्व की बातों को नकार रहे हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों भले ही अपने पुराने रिश्तों होने की दुहाई दे रहो है, लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। यह उनकी प्रतिक्रिया और उसकी टाइमिंग से समझ सकते हैं।