MP Election 2023: Gaurishankar will contest from Balaghat, says: Daughter worked hard, but not healthy

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष, गौरीशंकर बिसेन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। गुना और विदिशा सीट पर अभी प्रत्याशियों के नाम होल्ड है। अब भाजपा बालाघाट सीट पर भी अपने प्रत्याशी का नाम बदलेंगी। यहां पर भाजपा अब पांच बार के विधायक और सांसद गौरीशंकर बिसेन को अपना प्रत्याशी बनाएंगी। उन्होंने बालाघाट सीट पर नामांकन फॉर्म भी जमा कर दिया है। इसको लेकर अमर उजाला ने गौरीशंकर बिसेन से बातचीत की। 

 

? बालाघाट सीट पर आपने चुनाव लड़ने से मना किया था? अब आपने ही नामांकन भर दिया? 

बिसेन- चुनाव नहीं लड़ने की उस समय की बात थी। मेरी बेटी का स्वास्थ्य खराब है। उसने बहुत मेहनत की। अब चुनाव प्रचार में कही ज्यादा तबीयत खराब ना हो जाए। इसको देखते हुए मैंने फॉर्म भर दिया। 

? पार्टी ने मौसम को टिकट दिया था? आपकी पार्टी में चर्चा हो गई? 

बिसेन- पहले मुझे ही टिकट दिया था। मैंने बेटी का नाम आगे बढ़ाया। यह हमारे परिवार का मामला है। 

? इस चुनाव को कैसे देख रहे है? कांग्रेस को कितनी चुनौती मान रहे? 

बिसेन- काम करने वाले को जनता अपना आशीर्वाद देती है। भाजपा के काम के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस चुनौती तो दूर दिखाई भी नहीं दे रही है। 

? आपको एक महीने पहले मंत्री बनाया? इस बार क्या लग रहा है? 

बिसेन- यह सब काल्पनिक बाते है। अभी हमारा ध्यान चुनाव की तैयारी पर है। आगे का बाद में देखेंगे। 

बता दें बालाघाट सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां पर गौर शंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे को टिकट दिया है। इस सीट पर अभी गौरीशंकर बिसने ही विधायक है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें