Sharad Singh going to get married after changing his gender in Shahjahanpur

सविता सिंह और शरद सिंह ने की सगाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लिंग परिवर्तन कराकर लड़की से लड़का बने शरद सिंह अब शादी रचाने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र से सगाई कर ली है। वह 23 नवंबर को बरात लेकर जाएंगे। शरद सिंह काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र हैं। एक साल पहले तक उनकी पहचान सरिता सिंह के तौर पर थी। 

बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक सरिता सिंह ने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। थेरेपी के माध्यम से उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूछें आ गईं हैं। सर्विस बुक में भी उनकी लैंगिक पहचान बदल गई है। अब वह शरद सिंह बन गए हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र सविता सिंह के साथ सगाई कर ली है। सविता सिंह पीलीभीत की रहने वाली हैं। 

दोनों पैरों से दिव्यांग हैं शरद  

शरद सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनके लिए लड़की से लड़का बनने का फैसला आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि बचपन से उनमें सारे गुण पुरुषों की तरह थे। शिक्षक पद पर नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन (जेंडर चेंज) कराने का फैसला लिया था। 

ये भी पढ़ें- Cyber Crime: इस एप के जरिये सैनिक समेत तीन लोगों से 72 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे फंसाया जाल में

उन्होंने बीएड करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई थी। उन्हें भावलखेड़ा के एक विद्यालय में तैनाती मिली। इसके बाद निगोही रोड पर किराये का मकान लेकर रहने लगीं। उनका हेयर स्टाइल से लेकर पहनावा भी पुरुषों की तरह है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *