
सपा नेता उर्वेस यादव की डेंगू से मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के पटियाली से सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य की डेंगू से दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। सपा नेता की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। देन शाम उनका शव आवास पर पहुंचा।
सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वेस निवासी चांदपुर पटियाली को छह दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए। जब बुखार नहीं उतरा तो उनको बरेली ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। राहत न मिलने पर परिजन उनको दिल्ली ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सपा नेता की मौत की खबर मिलने के बाद उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। कई नेता भी उनके आवास पर पहुंचे। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें – किशोर की हत्या: ट्रैक्टर के हैरो से काटा, फिर खेत में दफनाई लाश और ऊपर से कर दी आलू की फसल की बुवाई