MP Election 2023: Kamal Nath taunted, said - Now those who are getting tickets are unhappy in BJP

कमलनाथ (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में समय बदलता जा रहा है पहले यहां वह लोग ना खुश होते थे जिन्हें टिकट नहीं मिलता था लेकिन अब वह लोग ना खुश हो रहे हैं जिन्हें पार्टी टिकट दे रही है। कमलनाथ ने ट्वीट कर चुनावी चुटकी लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है उन्होंने ट्वीट किया कि अब भाजपा एक दल के रूप में शेष नहीं रही है। प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक को ये नहीं पता है कि कल को चुनावी लिस्ट में किसका नाम आएगा। भाजपा की सभी कमेटियाँ दिखाने को कितनी भी बैठकें कर लें पर निर्णय लेने की हैसियत में नहीं हैं। 

भाजपा में पहले वो नाराज़-नाख़ुश होते थे जिनको टिकट नहीं मिलता था या जिन्हें कोई पद नहीं मिलता था, लेकिन अब वो नाराज़-नाख़ुश हो रहे हैं जिन्हें टिकट मिल रहा है और जो पदों पर होते हुए भी अधिकारहीन हैं। अब जब भाजपा की राजनीतिक गणित ‘एक-दो’ से आगे किसी और को गिनती ही नहीं है तो ये दिन तो भाजपा को एक-न-एक दिन देखना ही था।भाजपा के नेताओं के बाहरी आवरण भले चमकते हुए दिखाई दे रहे हों पर सच ये है कि भाजपाइयों के मन अंदर से बुझे हुए हैं। भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गयी है।

भाजपा ने उतारे दिग्गज 

भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा है इनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलहस्ती केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल सहित कई सांसदों के नाम शामिल हैं। इन नाम के सामने आते ही मध्य प्रदेश की राजनीति में कई चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं कहा जा रहा है कि इनमें से कई नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी अब उन्हें चुनाव मैदान में उतार दिया तो पीछे नहीं हट सकते। इधर कांग्रेस भी मौके का लाभ उठाते हुए तंज कस रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *