MP Politics: Congress put up posters against unemployment and atrocities in Bhopal, Kamal Nath said - this is

कांग्रेस ने सीएम शिवराज के खिलाफ लगाए पोस्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस यात्राओं से वोटरों को साधने में जुटे है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जवाब देने के लिए कांग्रेस की सात संभाग में मंगलवार से जन आक्रोश यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले कांग्रेस ने भोपाल में बेरोजगार, अत्याचार और घोटाले के खिलाफ पोस्टर लगाए है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने यात्राओं की शुरुआत को लेकर कहा कि यह जन आक्रोश है। 

भोपाल में अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर और होर्ल्डिंग लगाए गए है। इनमें कांग्रेस ने बेरोजगारी, 18 साल में महिलाओं के साथ दुराचार का मुद्दा उठाया है। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि 18 साल बेरोजगारी की मार, 18 साल बहू बेटियों से दुराचार। बस! बहुत हुआ। सीएम शिवराज से वोट नहीं माफी मांगने को कहा। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर जन आक्रोश यात्रा को लेकर लिखा कि श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। यह जन आक्रोश है। 

उन्होंने लिखा कि यह मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ। मध्य प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ। मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन राज के खिलाफ। और यह जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि मध्य प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *