झांसी के उमेश गुप्ता महामंत्री मनोनीत
बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन का वार्षिक अधिवेशन बांदा में हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन का 6वां अधिवेशन बांदा में संपन्न हुआ। इस मौके पर ललितपुर गल्ला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार जैन को बुंदेलखंड गल्ला व्यापारी संगठन का अध्यक्ष एवं उमेश गुप्ता झांसी को महामंत्री मनोनीत किया है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद आरके पटेल, विकास द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर के साथ बुंदेलखंड की 62 गल्ला मंडियों के व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सभी व्यापारियों ने गल्ला व्यापारियों के हितों में बात रखी।