कुठौंद। थाना क्षेत्र के हरशंकरपुर गांव निवासी रविकुमार की 30 वर्षीय पत्नी लाली देवी शनिवार की रात घर में खाना खाने जा रही थी। उसी दौरान कमरे में रखा फर्राटा पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में आ रहे करंट से वह चिपक गया। पड़ोसियों ने महिला को जालौन स्थित निजी अस्पताल में दिखाया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मनरेगा में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थी। (संवाद)