MP News: BJP's blow before elections, former MLA Mahendra Singh Bagri took Congress membership

पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच नेताओं एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बुंदेलखंड में भाजपा को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी भाजपा की सदस्यता छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। 

पन्ना की गुनौर सीट से विधायक रहे महेंद्र सिंह बागरी टिकट ना मिलने से नाराज थे। भाजपा ने  हारी 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें गुन्नौर में पूर्व विधायक और 2018 में चुनाव हारे राजेश वर्मा को टिकट दिया है। इससे बागरी नाराज चल रहे थे। 

सोमवार को बागरी ने पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह की मौजूदगी में भोपाल पहुंचे। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस बागरी को गुन्नौर से प्रत्याशी बना सकती है। 

बता दें भाजपा में असंतुष्ट नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भैरवसिंह शेखावत ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *