
भाजपा की बैठक में शामिल दिग्गज नेता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर मोड में प्रचार करेगी। शुक्रवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में रणनीति बनी। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करने को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पर हमलावर तरीके से प्रचार करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री प्रचार में उतरेंगे। जन आशीर्वाद यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।
हारी सीटों के सिंगल नाम पर भी चर्चा
बैठक में भाजपा की दूसरी सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने 39 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। अब 64 हारी सीटों के नामों पर भी भाजपा ने मंथन कर लिया है। इसमें कई सीटों पर सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। वहीं, कुछ सीटों पर दो और तीन नामों के पैनल बनाए गए हैं।