– संग्रहालय में डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगा हॉकी के जादूगर का जीवन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। राष्ट्रीय खेल पर दिवस पर आज झांसी और हॉकी को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर सीएम योगी मेजर ध्यानचंद संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। हॉकी को समर्पित दुनिया का दूसरे और एशिया के पहले संग्रहालय में दद्दा के जीवन से जुड़ी स्मृतियां, घटनाएं और भारतीय हॉकी की जानकारियां डिजिटल माध्यम से दिखाई जाएंगी।

19 करोड़ की लागत से बने मेजर ध्यानचंद संग्रहालय को 20 से अधिक जोन में बांटा गया है, जिसका प्रत्येक जोन अपने आप में अद्भुत है। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संग्रहालय को आम जन के लिए एक सितंबर से खोला जाएगा। पांच साल तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।

ये शुल्क हुआ तय

आयु भारतीयों के लिए

विदेशियों के लिए

5 वर्ष की आयु तक निःशुल्क निःशुल्क

6 से 12 वर्ष तक 100

900

12 वर्ष से अधिक का 150 1500

इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

– पांच करोड़ से बने बुंदेलखंड कल्चरल सेंटर का लोकार्पण।

– स्मार्ट सिटी द्वारा पर्यटकों के लिए दो करोड़ से बनाए गए इंटरएक्टिव क्योस्क एवं पर्यटक सूचना केंद्र का लोकार्पण।

– नारायण बाग में फैंसी लाइटिंग, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, सोलर ट्री, बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए पार्क का लोकार्पण।

– स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए झांसी महानगर के दो प्रवेश द्वार का लोकार्पण।

– बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 11, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पांच स्मार्ट क्लास का लोकार्पण।

– दो करोड़ से पब्लिक बाइसिकिल शेयरिंग योजना का लोकार्पण।

– स्ट्रीट लाइटों के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनीटरिंग सिस्टम परियोजना का लोकार्पण।

– स्मार्ट सिटी द्वारा जेडीए के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालय का पुनः निर्माण कराया गया है, इसका भी लोकार्पण होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *