झांसी। रविवार सुबह रक्सा के गागोनी गांव में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। वह खेत पर चारा काटने गई थी। उसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गागोनी गांव निवासी रामदेवी यादव (40) पत्नी मुकेश यादव खेती करतीं थीं। देवर अनिल के मुताबिक रविवार सुबह भाभी रामदेवी चारा काटने गईं थीं। उसी दौरान जहरीले सांप से उसे डस लिया। भाभी ने घर पर आकर परिजनों को यह बात बताई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। रामदेवी की एक बेटी पूनम (14) एवं बेटा रामपाल (9) हैं। विवाहिता की मौत से परिजनों रोना-पिटना मचा है।