Controversy over dance with girls in pub, student stabbed, case against five including two girls

सांकेतिक फोटो
– फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार


इंदौर में एक पब में लड़कियों के साथ डांस को लेकर हुए विवाद में एक बीकाॅम के स्टूडेंट पर आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट में लगे है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इनमें दो युवतियां भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना खजराना इलाके में एक पब में हुई। सी बिजनेस के सोशल पब में क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ने वाले बीकॉम का स्टूडेंट अनुभव जैन निवासी महालक्ष्मी आया थ। वह पब में डांस कर रहा था। पब में खुशी और दीपिका नामक युवती डांस कर रही थी। उनके करीब अनुभव खड़ा था। इस पर युवतियों के साथ आए मिलिंद, नावेश और तरुण ने आपत्ति ली।

इसके बाद विवाद हो गया। आरोपियों ने बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। अनभुव पब की पार्किंग में खड़ा था तो युवतियों के साथी उसके पास आए और फिर विवाद करने लगे। इस दौरान एक युवत ने गा़डी में से चाकू निकाला और अनुभव के पेंट में घुसा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए।

जब यह घटना हुई तब पुलिस चौराहे पर ही वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अनुभव को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो युवतियों सहित पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी नावेश मिलिंद और तरुण भंवरकुआ क्षेत्र के रहने वाले है। मिलिंद पर छह आपराधिक केस दर्ज है। नावेश भी एक हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। दो युवतियां आरोपियों के संपर्क में कैसे आई,पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें