
गुजरात से आई विधायक संगीता पाटिल।
– फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने आए गुजरात के विधायकों को सप्ताह भर हो गया है। वे विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों से मिल रहे है। विधायक के काम काज और दावेदारों की जानकारी जुटा रहे है। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में आई विधायक संगीता पाटिल ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी। लाड़ली बहना योजना से महिलाएं खुश है।
उन्होंने कहा कि दिग्वियज सिंह के लालटेन युग को जनता नहीं भूली है। कांग्रेस के पास अब न नीति बची है और न नेता।जनता ही कांग्रेस को पसंद नहीं करती है। कांग्रेस के समय पांच मेडिकल काॅलेज थे। अब 25 मेडिकल काॅलेज हो चुके है।
विधायक पाटिल ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव भी गुजरात पेटर्न अपनाया जा रहा है। पन्ना स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही है, जो पदाधिकारी बूथ की व्यवस्था संभालते है। उनसे हमने सीधे संपर्क किया है। युवा वर्ग को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नेता जितने योग्य होगा, उसे टिकट मिलेगा। टिकट देने का काम शीर्ष नेतृत्व का है। विधायक पाटिल ने कहा कि हम जो रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसे संगठन को सौंपा जाएगा,ताकि टिकट चयन, चुनाव अभियान में वह मददगार साबित हो।