संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Mon, 21 Aug 2023 12:58 AM IST

उरई। नगर में लगी टंकियों,नलकूपों का पानी शुद्ध किया जाएगा। जिन नलकूपों टंकियों से पानी आता है। उनकी भी हालत सुधरेगी। उनमें होने वाली लीकेज भी बंद होगी। इसके लिए संस्थान ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जल संस्थान ने बारिश को मौसम को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। अभी तक विभाग के पास केमिकल की भी कमी थी। कई नलकूपों में लीकेज की समस्या थी। दर्जनों पाइप खराब थे। अब सभी को बदल दिया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विकास चौहान ने बताया कि मंडल पर संस्थान ने उपकरण, केमिकल की डिमांड की थी। मंडल से सभी चीजों को भेज दिया है। जिसमें 13 हजार लीटर केमिकल, ब्लीचिंग पाउडर, पाइप कई सामान मिले हैं। बारिश को मौसम को देखते हुए बीमारी से बचाव के लिए हर नलकूप में केमिकल और टंकी में ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है। केमिकल से सभी प्रकार के कीटाणु पानी से खत्म हो जाते हैं। पानी शुद्ध हो जाता है। 800 लीटर केमिकल एक नलकूप, टंकी में बीस दिन तक चल जाता है। वहीं 13 सौ लीटर केमिकल छह महीने तक चल जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें