A car collided with a bike on MR-11, a youth died

एमआर 11 पर सड़क हादसा।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


शुक्रवार रात एमआर-11 पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद वह पलट गई। पुलिस ने कार जब्त कर टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना में 29 वर्षीय युवक गोविंद पिता सिंधुलाल की मौत हो गई। वह ओमेक्स सिटी 1 के ईडब्लूएस क्वार्टर के निवासी है। इसके अलावा कार ने एक अन्य स्कूटर सवार युवती सुलोनचना पिता गोपाल पाटीदार को भी टक्कर मारी है। युवती स्कीम-78 में रहती है। उसे गंभीर चोटें आई है और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमे सवाल लोगों को भी चोट आई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई और घायल युवती को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उधर लसुडिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्राले ने सायकल सवार एक बुर्जुग को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें