
भाजपा की चुनावी तैयारियां
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीन महीने पहले भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने 29 जिलों की 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें सबसे ज्यादा नाम महाकौशल ओर मालवा निमाड़ क्षेत्र से है। सबसे कम उम्मीदवार विंध्य से है। कुल उम्मीदवारों में चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 13 और अनुसूचित जाति की 8 सीटें है। पार्टी ने सी और डी कैटेगरी में सीटों को बांटा है। इन दोनों ही कैटेगरी की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। सी कैटेगरी जो दा बार से ज्यादा हारें है या कभी जीतें है तो जीत का मार्जिन काफी कम रहा है। वहीं, डी कैटेगरी जो कभी नहीं जीते। इसलिए पार्टी ने चुनाव से काफी पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। ताकि उम्मीदवारों को जमीन पर काम करने का और अपनी जीत सुनिश्चित करने का ज्यादा समय मिले। भाजपा के पास अभी 127 विधायक है। 103 सीटों पर पार्टी हारी है। अब बाकी हारी सीटों पर भी पार्टी की तरफ से जल्द ही सूची जारी करने की चर्चा है।
पुराने चेहरों को भी मौका
भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान 2018 में महाकौशल, मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल में हुआ था। हालांकि उप चुनाव में ग्वालियर-चंबल में पार्टी ने हारी सीटों को दोबारा जीत लिया था। भाजपा ने अपनी सूची में अधिकतर पिछली बार हारे उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने अपनी सूची में एक दर्जन के करीब पूर्व विधायक और मंत्री रहे उम्मीदवारों को मौका दिया है। वहीं, पूर्व विधायकों में छतरपुर से ललिता यादव, गोहद से लाल सिंह आर्य, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे और सौंसर से नाना भाऊ मोहोड़ को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व विधायकों में भोपाल मध्यम से ध्रुव नारायण सिंह, महेश्वर से राजकुमार मेव, मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख, घट्टिया से सतीश मालवीय, सुमावली से एंदल सिंह कसाना, भैंसदेंही से महेंद्र सिंह चौहान को टिकट दिया है।
अनुभवी, नौजवान और बहनों को मौका दिया-वीडी
भाजपा की पहली सूची पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के नेतृत्व में कल हुई बैठक में लिए फैसला लिया गया था। इसी फैसले के बाद आज पहली सूची जारी की गई। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, विजय पताका लहराएगी। सभी प्रत्याशी पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अनुभवी, नौजवान और बहनों का मौका दिया है।
ग्वालियर-चंबल-6
मुरैना
– जिले की सबलगढ़ सीट से सरला विजेंद्र राव और सुमावली सीट से से एंदल सिंह कंसाना को उम्मीदवारा बनाया है। कंसाना कांग्रेस में थे, उनको मंत्री बनाया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव में हार गए थे।
भिंड
– गोहद सीट से लाल सिंह आर्य को उम्मीदवार बनाया है। आर्य भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष है। वह विधायक रह चुके है। वह पिछला चुनाव हार गए थे।
शिवपुरी
– पिछौर से प्रीतम लोधी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। लोधी उमा भारती के करीबी है। वह एक बार चुनाव लड़ चुके है। लोधी ने को पार्टी ने ब्राह्माणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते पार्टी से निकाल दिया था। बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोधी की पार्टी में वापसी कराई।
गुना
– चाचौड़ा सीट से पार्टी ने प्रियंका मीणा को टिकट दिया है। वहीं, आशोक नगर की चंदेरी सीट से पार्टी ने जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है।
अशोकनगर- चंदेरी
मध्य भारत -4
भोपाल
– भोपाल मध्य सीट से भाजपा ने ध्रवनारायण सिंह को टिकट दिया है। ध्रुवनारायण सिंह मध्य सीट से विधायक रह चुके है। हालांकि शेहला मसूद हत्याकांड में उनका नाम उछलने के बाद पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। बाद में सीबीआई ने ध्रुवनारायण सिंह को क्लिन चिट दे दी थी। इसके बाद से वह लगातार मध्य में टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे।
– भोपाल उत्तर सीट पर भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया था। इस सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील लगातार जीतते आ रहे थे। इस सीट पर आलोक शर्मा एक बार चुनाव लड़ चुके है, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।
बैतूल
– मुलताई- इस सीट पर भाजपा ने चंद्रशेखर देशमुख को टिकट दिया है। चंद्रशेखर पहले भी मुलताई से विधायक रह चुके है। यहां पर अभी कांग्रेस के सुखदेव पांसे विधायक है। यहां पर जातिगत समीकरणों को ध्यान रखकर पार्टी ने चंद्रशेखर देशमुख को टिकट दिया है।
– भैंसदेही से पार्टी ने महेंद्र सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र सिंह चौहान 2003 और 2013 में विधायक रहे। पिछली बार चौहान कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे।
महाकौशल-11
कटनी-
– बडवारा- इस सीट पर भाजपा ने धीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लि आरक्षित है।
जबलपुर
– बरगी- इस सीट पर नीरज ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
– जबलपुर पूर्व- यहां से अंचल सोनकर को उम्मवार बनया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
डिंडौरी
– शाहपुरा- यहां से पार्टी ने ओमप्रकाश ध्रुर्वे को टिकट दिया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
मण्डला
– बिछिया- यहां से पाट्री ने डॉ. विजय आनंद मरावी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
बालाघाट
– बैहर- यहां से पार्टी ने भगत सिंह नेताम को उम्मीदवार बनया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
– लांजी- यहां से राजकुमार कर्राये को उम्मीवार बनाया है। य
नरसिंहपुर
– गोटेगांव – यहां से पार्टी ने महेंद्र नागेश को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
छिंदवाड़ा
-सौंसर – यहां से पार्टी ने नानाभाऊ मोहोड़ को उम्मीदवार बनाया है।
– पांढुर्ना – इस सीट पर पार्टी ने प्रकाश उइके को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
सिवनी
– बरघाट – यहां से पार्टी ने भगत सिंह नेताम को उम्मीदवार बनाया है। यह अनुसूचित जनजाति के आरक्षित है।
मालवा-निमाड़-11
देवास
-सोनकच्छ- राजेश सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।
खंडवा
– महेश्वर – यहां से राजकुमार मेव को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
खरगोन
-कसरावद – यहां से आत्माराम पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
अलीराजपुर
– अलीराजपुर – यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां से नागर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।
झाबुआ- झाबुआ, पेटलवाद
धार
– कुक्षी- यहां से जयदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया है। यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है।
-धरमपुरी – यह अनुसूचिज जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां से कालू सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया।
इंदौर
– राऊ – यहां से मधु वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
उज्जैन
– तराना – यहां से ताराचंद गोयल को उम्मीदवार बनाया। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
– घट्टिया – इस सीट पर सतीश मालवीय को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
बुंदेलखंड-5
सागर
-बंडा – यहां से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार को उम्मीदवार बनाया है।
छतरपुर
-महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
– छतरपुर – यहां से महिला को टिकट दिया है। यहा पर ललिता यादव को टिकट दिया है।
दमोह
-पथरिया – यहां से लखन पटेल को टिकट दिया है।
पन्ना
-गुन्नौर- यहां से राजेश कुमार वर्मा को टिकट दिया है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।
विंध्य- 2
सतना
-चित्रकुट – यहां से सुरेंद्र सिंह गहरवार को टिकट दिया है।
अनुपपूर
– पुष्पराजगढ़ – यहां से हीरासिंह श्याम को उम्मीदवार बनाया है। यह यरट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।