
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को बैरसिया क्षेत्र में स्थित देव बरखेड़ी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने देव नारायण भगवान के दर्शन किए। उन्होंने दोपहर 3 बजे देव बरखेड़ी तीर्थ क्षेत्र की 18 किमी की परिक्रमा की। दिग्विजय सिंह ने बैरसिया तहसील स्थित देव बरखेड़ी धाम की 18 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा पूरी कर बरखेड़ी मंदिर में बिराजे देवनारायण भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमला में स्थित आचार्य विद्यासागर गुरुकुल पहुंचे। जहां गुरुकुल के छात्रों ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।
चुनाव के लिए इसलिए अहम
दरअसल, देवनारायण भगवान को गुर्जर समाज का प्रथम पूज्य भगवान माना जाता है। बैरसिया में 50 हजार गुर्जर वोटर हैं। इस यात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह गुर्जर वोटरों को साधेंगे। बता दें, प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर गुर्जर वोटर निर्णायक भूमिका में है।