MP News: Robert Vadra, furious over the FIR on Priyanka Gandhi in MP, said - the more they press, the stronger

रॉबर्ट वाड्रा
– फोटो : PTI

विस्तार


मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में 50% कमीशन के पत्र पर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के पत्र के आधार पर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस पर भाजपा ने पत्र को फर्जी बताकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति करार दिया। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है। अब इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि यह जितना दबाएंगे। हम उतनी मजबूती से उठेंगे। 

रॉबर्ड वाड्रा ने एएनआई एजेंसी से कहा कि मैं हैरान नहीं हूं। यह उनका धारणा बनाने का उनका तरीका है। कर्नाटक में भी 40% कमीशन सरकार थी, वहीं, यहां (मध्य प्रदेश) है। जहां यह लोग सरकार तोड़ेगे और अपनी तरीके के राजनीति चलाएंगे। तो वह सरकार ज्यादा चलेगी नहीं। लोग विद्रो करेंगे। प्रियंका निडर हैं, राहुल निडर हैं, सोनिया जी निडर है। हम तो लोगों की आवाज उठाएंगे। यह कानून या एजेंसियों के माध्यम से दबाव बनाएंगे। मैं फिर कहूंगा कि जितना दबाव डालेंगे। हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें