Election 2023: Priyanka Gandhi will spoil game of BJP, Scindia in MP; 22 public meetings Blueprint prepared

प्रियंका गांधी के साथ कमलनाथ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस के निशाने पर केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर चंबल संभाग में प्रभाव रखने वाले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की परेशानी यह है कि उनके पूरे प्रयास के बावजूद उनके खास समर्थकों ने भाजपा को छोड़ना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी को 2018 के चुनाव में इस क्षेत्र से अच्छी खासी सफलता मिली थी। 22 विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। अब इस बार कांग्रेस इसका राजनीतिक बदला लेना चाहती है। खास बात यह है कि ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को मजबूत बनाने और प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी खास योजना बनाई है।

कांग्रेस मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि म.प्र. विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी प्रचार की अहम जिम्मेदारी निभाएंगी। वह 22 बड़ी जनसभाएं कर सकती हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने अपने महासचिव को अपनाया था और पार्टी को उम्मीद है कि म.प्र. में भी वह गेम चेंजर साबित होंगी। बताते हैं म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रियंका गांधी के प्रचार पर खासा जोर दिया है। म.प्र. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी लगातार सिंधिया के लिए चुनौती बन रहे हैं। सिंधिया के सामने एक बड़ी चुनौती और है। समझा जा रहा है कि यह चुनौती अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की है। इसके लिए सिंधिया को काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। कांग्रेस के नेता इसका जिक्र करके काफी इतराते हैं।

समझ लीजिए प्रियंका की टीआरपी: बस एक ट्वीट और 41 एफआईआर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सचिवालय के सूत्र का कहना है कि प्रियंका गांधी ने केवल एक ट्वीट भर किया और उसकी ताकत समझ लीजिए। प्रियंका गांधी ने म.प्र. की शिवराज सिंह चौहान की सरकार को 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार क्या बताया, प्रदेश में 41 स्थानों पर उनके और कमल नाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। यह प्रथमिकी म.प्र. के कांग्रेस नेता अरुण यादव के खिलाफ भी दर्ज हुई है। अरुण यादव कहते हैं कि दरअसल शिवराज सरकार के कामकाज, भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है। यह भाजपा और उसके नेताओं की बौखलाहट को दर्शा रहा है। अरुण यादव कहते हैं कि इस बार के चुनाव में जनता के फैसले की आशंका अभी से सत्ता पक्ष को डराने लगी है। प्रियंका गांधी पर एफआईआर को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। रॉबर्ट वाड्रा के अनुसार प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई थीं। म.प्र. में भी वह कांग्रेस के पक्ष में बड़ा प्रचार करने जा रही हैं। भाजपा नेताओं के चेहरे पर इसकी घबराहट अभी से दिखाई देने लगी है।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें