MP: Preparations to cross the election wave through religious pilgrimage, BJP and Congress leaders sent devote

मंत्री विश्वास सारंग ने श्रद्धालुओं को उज्जैन यात्रा पर रवाना किया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले बड़े कथाकारों की कथाओं के बाद अब क्षेत्र की जनता को धार्मिक यात्राएं कराई जा रही है। इसी कम में नरेला विधानसभा से विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को 101 बसों से श्रद्धालुओं को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना किया। वहीं, दक्षिण पश्चिम विधानसभा से विधायक पीसी शर्मा ने भी 51 बसों से श्रद्धालुओं को भेजा। 

मध्य प्रदेश में मिशन 2023 में भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही मुकाबला टक्कर का होने वाला है। इसके लिए दोनों ही दल हर छोटी छोटी बातों पर फोकस कर रहे है। हर जाति, वर्ग, धर्म को साधने के लिए हर जोर लगा रहे है। इसी के तहत अब धार्मिक यात्रााएं की जा रही है। भोपाल के नरेला में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला लंबे समय से क्षेत्र की महिला श्रद्धालुओं को ब्रज दर्शन और गिरिराज परिक्रमा कराने ले जा रहे है। अब मंत्री सारंग ने भी श्रद्धालुओं को उज्जैन की यात्रा की शुरुआत की। 

हर रविवार को नि:शुल्क दर्शन करवाएंगे 

नरेला से विधायक और मंत्री विश्वास सारंग भी नि:शुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा करा रहे है। इसकी शुरुआत उन्होंने रविवार को की। उन्होंने 101 बसों में पांच हजार महिलाओं को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना किया। 

मंत्री सारंग ने कहा कि हर रविवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं को उज्जैन में नि:शुल्क महाकाल दर्शन करवाएंगे। यात्रा के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन किया गया।                                                                                                                                      

पीसी शर्मा भी करा रहे धार्मिंक यात्रा 

दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक पीसी शर्मा भी अपने क्षेत्र की महिलाओं को नि:शुल्क धार्मिंक यात्रा कर रहे है। रविवार को उन्होंने 80 बसों में महिलाओं को महाकाल के दर्शन के लिए रवाना किया। इससे पहले कांग्रेस विधायक सलकनपुर और उज्जैन श्रद्धालुओं को दर्शन करने भेज चुके हैं। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *