संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:03 AM IST
कालपी (जालौन)। रिश्तेदार के साथ दवा लेने कालपी आई महिला के साथ तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर छेड़खानी व दुष्कर्म किया था। महिला व उसके पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कानपुर देहात के एक गांव निवासी महिला 17 जुलाई को अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से कालपी में दवा लेने आई थी। साथ आया युवक महिला को कस्बे के पास स्थित मंदिर के पास जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया था। युवकों ने छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर कीरतपुर गांव निवासी हीरा सिंह, कालपी कस्बा निवासी रोहित, आलमपुर कस्बा निवासी राजू पाल पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नामजद आरोपी जेठू यादव अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हीरा सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।