संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST

रामपुरा। अज्ञात कारणों के चलते महिला की जहर खाने से मौत हो गई। रामपुरा थाना क्षेत्र के छौना गांव निवासी शिवकुमार की 43 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने बुधवार रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के समय पति गांव से बाहर था। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला ने जहर क्यों खाया, परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें