Digvijaya Singh Raises Questions On BJP Strategy, Asks Does'not Modi Believe Local Leadership

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

विस्तार


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने न तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया और न ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी को मध्य प्रदेश के स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। 

मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय नेताओं को जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘मध्य प्रदेश में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। 1. नाराज़ भाजपा, 2. महाराज भाजपा, 3. शिवराज भाजपा, और, 4. शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है)। दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव। क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *