
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
– फोटो : amar ujala digital
विस्तार
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सोमवार को संगठन की एक बैठक के सिलसिले में इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदौर में नाइट कल्चर के नाम पर पर बढ़ रहे अपराधों के मुद्दे पर कहा कि शहर का युवा विकसित कल्चर चाहता, लेकिन हमारी संस्कृति भी नहीं बिगड़ना चाहिए। नाइट कल्चर के नाम पर जो गलत कर रहे है। उन्हें सबक सिखाना चाहिए।
अग्रवाल ने कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति के सवाल पर कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुके है। प्रदेश में कमल नाथ कांग्रेस असली है या दिग्विजय कांग्रेस असली यह पता ही नहीं चलता। कांग्रेस का नेता अपना घर भरो और कमाअेां की राजनीति में लगा है। भाजपा की तुलना कांग्रेस से नहीं की जा सकती। हमारी पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा स्पष्ट है। हम अंत्योदय की विचारधारा पर काम करते है।
प्रदेश सरकार की जो योजना जनता को पसंद आ रही है, उसे भाजपा का मीडिया विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाकर जनता तक पहुंचा रहा है। एक सवाल के जबाव में अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को मजाक नहीं बनाती है। हम राजनीतिक मर्यादा का पालन करते है। राहुल खुद अपनी हरकतों के कारण जनता के बीच मजाक बन जाते है। वे खुद कांग्रेस का नुकसान कर रहे है।
जीतने वाले दावेदार बनेंगे उम्मीदवार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा नए चेहरों को टिकट देने के सवाल को लेकर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवार का चयन सामूहिक विमर्श के बाद शीर्ष नेतृत्व करता है। भाजपा उसी नेता को मौका देगी, जिनमें जितने की योग्यता हो।