संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:25 AM IST
ललितपुर। अपर सत्र-विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मेराज अहमद ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को सात साल कैद की सजा सुनाते हुए, साथ ही 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
जिला अपर शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम निवासी पीड़ितों के पिता ने 27 अगस्त 2017 को तहरीर दी थी जिसमें बताया था उनकी छह व सात वर्षीय बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही संतोष उर्फ सोनू आया और बहलाफुसला कर ले गया। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ सुसगंत धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए, सभी गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर संतोष को सात साल कैद की सजा सुनाते हुए, 21 हजार का जुर्माना लगाया। साथ जुर्माना अदा न करने की स्थिति में चार माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई।