तालबेहट। शनिवार को सायंकाल भारतगढ़ दुर्ग के अंदर विराजे दक्षिण मुखी हनुमान प्रतिमा के दर्शन करने गए भक्तों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश भर गया। जानकारी पर तत्काल सीओ कुलदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और उन्हें समझाया। इस घटना से हिंदूवादी विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं आक्रोशित हैं।

नगर के ऐतिहासिक भारतगढ़ दुर्ग में भगवान हनुमानजी की प्राचीन सिद्ध प्रतिमा स्थापित है। मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने जाते है। शनिवार को सायंकाल प्रतिमा के दर्शन करने गए भक्तों ने जब भगवान की एक आंख जमीन पर पड़ी और नाक को पत्थर से क्षतिग्रस्त देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। जानकारी लगते ही हिंदुवादी संगठन के लोग मंदिर पर पहुंच कर आक्रोश जताने लगे। सूचना लगते ही सीओ कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंंचे और मौजूद लोगों की बात सुनने के बाद उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगो शांत हुए।

किसी अराजक तत्व या शराबी की हरकत है। मंदिर पर सीसीटीवी कैमरा और प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष से कह दिया गया है।

– श्रीराम यादव, एसडीएम, तालबेहट

मंदिर पर कई वर्षों से चोला चढ़ने से उसकी परत मोटी हो गई है, हो सकता है कि किसी अवांछनीय तत्व ने उसे हटाने की हरकत की है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप कुमार, सीओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें