Bhopal News: Bhopal Municipal Corporation fined 1.80 crores for harming the environment, NGT order

भोपाल नगर निगम
– फोटो : अम

विस्तार


 प्रदेश की राजधानी में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम भोपाल पर 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम पर आरोप है कि आदमपुर छावनी स्थित कचरा डंपिंग साइट को नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया। एनजीटी ने दो महीने में जुर्माना की राशि जमा करने के आदेश दिए है। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जुर्माने की राशि मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में जमा कराने को कहा है। साथ ही इस राशि का उपयोग आदमपुर छावनी के आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के काम में किया जाएगा। इसके लिए तीन महीने में पर्यावरण सरंक्षण का प्लान बनाने को कहा गया है। 

बता दें फरवरी 2023 में आदमपुर छावनी में जमा कचरे में आग लग गई थी। इस घटना के बाद पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले सुभाष सी पांडे ने एनजीटी में याचिका दायर की थी। इसके बाद एनजीटी ने सीपीसीबी और एमपीपीसीबी समेत अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी ने फैसला सुनाया। एनजीटी ने नगर निगम को डपिंग साइट का पक्का करने, चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाने और ग्रीन बेल्ट विकसित करने को भी कहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें