संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:08 AM IST
ललितपुर। तहसील मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीकलां और गोराकलां में रॉक फॉस्फेट को खोजने के लिए बुधवार को खनिज विभाग ने सर्वे शुरू किया। इस दौरान राजस्व व वन विभाग की टीम शामिल रही। राजस्व विभाग जहां सरकारी भूमि तो वन विभाग अपनी वन भूमि को चिह्नित कर रहा था। वहीं, खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्रारंभिक सर्वे भूमि चिह्निकरण के लिए किया गया है। भूमि चिह्नित होने के बाद भूगर्भ वैज्ञानिक की टीम यहां आकर रॉक फॉस्फेट के भंडार की उपलब्धता का पता लगाएंगे। तहसील मड़ावरा के ग्राम सौंरई में रॉक फॉस्फेट का बड़ा भंडार मिला है। जिसे तीन ब्लाॅक में विभाजित किया गया था। इन तीन ब्लॉकों से रॉक फॉस्फेट निकालने के लिए मध्य प्रदेश की दो और दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश की एक कंपनी ने िड्रलिंग का काम शुरू कर दिया है।