संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:58 AM IST
उरई। रिमझिम रिमझिम बारिश से लोग मौसम का खूब लुफ्त उठाते दिखे। तेज बारिश में लोग छुपते रहे। बारिश होने से मौसम ने तो करवट ली। साथ में कई दिनों की उमस गर्मी से राहत मिल गई। दो दिन से हल्की बारिश से भी उमस गर्मी से राहत देखने को नहीं मिल रही थी।
बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश की शुरुआत हो गई। दिनभर बादलों की लुकाछुपी देखने को मिली। सुबह बिन बारिश का हुआ। आठ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। दोपहर में एक बजे पानी ने रफ्तार पकड़ ली। देर शाम भी बूंदाबांदी होती रही। दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। उसके बाद भी लोग घरों की जगह सड़को पर निकलते दिखे। क्यों कि कई दिनों से उमस गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश के बाद इससे राहत देखने को मिली। देर रात भी बारिश होती रही। मौसम सुहावना होने से लोग खुश नजर आए। (संवाद)