Woman who went on Singapore-Malaysia tour with husband goes missing from cruise

इस क्रूज से लापता हुई थी महिला।
– फोटो : amar ujala digital

विस्तार


मलेशिया-सिंगापुर घुमने गए इंदौर की एक 64 वर्षीय महिला क्रूज से लापता हो गई है। उनके क्रूज से समुद्र में गिरने की आशंक जताई जा रही है। महिला के में बेटे ने ट्वीट कर पीएमअेा सेे मदद मांगी है। बेटा आस्ट्रेलिया में रहता है। सांसद शंकर लालवानी ने विदेश मंत्रालय से इस घटना को अवगत कराकर पीडि़त परिवार को मदद करने के लिए कहा है।

इंदौर में रहने वाली महिला रीता साहनी अपने पति जाकेश साहनी के साथ सिंगापुर-मलेशिया यात्रा पर कुछ दिनों पहले गए है। वे पेगांग से सिंगापुर समुद्र केे रास्ते स्पेक्ट्रम आफ द सीज नामक क्रूज से लौट रहे थे। जाकेश ने क्रूज पर ही अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे रुम में सोने चले गए, लेकिन जाकेश जब सोकर उठे तो उन्हें पत्नी नजर नहीं आई। उन्होंने पत्नी को क्रूज पर खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। क्रूज स्टाॅफ ने भी रीता को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच यह भी पता चला कि रात को क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा था, लेकिन किसी ने रीता के गिरने की पुष्टि नहीं की, न ही फुटेज दिखाए गए।

बेटे ने ट्वीट कर मांगी मदद

रीता के बेेटे अपूर्व आस्ट्रेलिया में रहते है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि माता-पिता छुट्टियां बिताने क्रूज पर गए थे। क्रूूज स्टाॅफ कुछ गिरने की बात कह रहा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज नहीं बता रहा है। मां को तैरना नहीं आता था। बेटे ने ट्वीट कर पीएमअेा से मदद मांगी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर के साहनी परिवार की मदद की जाएगी।

राजशाही होटल था साहनी का

जाकेश साहनी ने कुछ समय पहले ही राजशाही होटल बेचा है। उनके दो बेटे है। एक आस्ट्रेलिया और दूसरा मुबंई में रहता है। वे अक्सर अपने बेटेे के साथ मुबंई में रहते है और वहां से सिंगापुर घुमने गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें