
Bride Crime, woman crime, दुल्हन क्राइम, भागी दुल्हन, भागी बहू
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अभी शादी की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर के लोग रात में सो गए तो दरवाजा खोलकर नवेली बहू रफूचक्कर हो गई। सुबह जानकारी हुई तो पति सीधे थाने पहुंचा। उसने पत्नी के प्रेमी व उसके सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र एवं वर्तमान में टूंडला थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रश्म के लिए घर आ-जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- VIDEO; आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का