
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने एमपी के बाहर के लोगों को पैसा लेकर नौकरी दी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल और भाजपा के 18 साल के कार्यकाल को मुद्दा बना रही है। अब दिग्विजय सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा कि भाजपा के समय मध्य प्रदेश से बाहर के लोगों को पैसा ले नौकर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि आओ एक दिन आमने-सामने बहस हो जाए। दो-दो हाथ हो जाएं।
भाजपा 20 साल के घोटालों का लेखा-जोखा दें
पूर्व सीएम ने कहा कि बार-बार भाजपा मेरे 10 साल के कार्यकाल पर मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाती है। भाजपा के 20 साल के घोटालों का लेखा जोखा क्यों नहीं देते? दिग्गी ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मध्य प्रदेश के ग्राम पंचायत, जनपद पंचायतर, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा लाखों स्थानीय लोगों को शासकीय सेवाओं में लिया गया। जन स्वास्थ्य रक्षक गौ रक्षकों को रोजगार मिला है।