
बांटे गए पर्चे
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एक बार फिर सौहार्द्र और शांति को बिगाड़ने के प्रयास किए गए हैं। पुलिस ने कुछ पर्चे जब्त किए हैं जिन पर आरएसएस और बजरंग दल के विरोध में बातें लिखी गई हैं। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में यह विवादित पर्चा महिलाओं के बीच बांटा गया है। कुछ महिलाओं ने ही थाने में इसकी जानकारी दी है। पर्चा मिलने के बाद रावजी बाजार थाना में आठ से दस अज्ञात मुस्लिम युवकों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। कलालकुई मस्जिद के पीछे पुलिस को यह पर्चे मिले हैं।
संघ और बजरंग दल पर लगाए बड़े आरोप
इन पर्चों में संघ और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए काफिर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कहा गया है कि संघ और बजरंग दल हर साल दस लाख मुस्लिम महिलाओं के साथ गलत करता है। अमरवाती में 800 लड़कियों के साथ यह हुआ है। इसलिए भगवा लव ट्रैप में नहीं फंसना। थोड़े दिन की झूठी खुशी, तोहफे और पैसे के लालच में अपनी दुनिया खराब मत करना।
लव जिहाद के मामले सामने आने से भड़के युवाओं का काम
बताया जा रहा है कि इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आने और केस दर्ज होने के बाद से यह पर्चे बांटे गए हैं। कुछ असामाजिक तत्व इस तरह से शहर की फिजा बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। लव जिहाद के खिलाफ लगातार उठ रहे मुद्दों के बाद शासन प्रशासन और पुलिस की इन मामलों में सख्ती हो गई है। इसके बाद से बने महौल से भड़के असामाजिक तत्वों द्वारा इंदौर में यह पर्चा बांटा गया है।