class="post-template-default single single-post postid-3700 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


Construction of ramlala statue starts in Ayodhya.

शिलापूजन का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण बुधवार को पूजन अर्चन के साथ शुरू कर दिया गया है। रामसेवकपुरम में बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों ने कर्नाटक की श्याम शिला का पूजन अर्चन कर मूर्ति निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।

कारसेवकपुरम वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक पंडितों ने सुबह 11:57 बजे विधि-विधान पूर्वक श्याम शिला की पूजा अर्चना की।

ये भी पढ़ें – जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया: कभी दिल्ली में सजता था दरबार, अब कोई हाल पूछने भी नहीं आता

ये भी पढ़ें – सिविल सेवा में जोरदार लखनउवा पंच: प्रशासनिक सेवाओं में सफल होने वाले इन होनहारों ने सुनाई अपनी सक्सेस स्टोरी

श्रीराम जन्मभूमि में श्री रामलला की अचल मूर्ति की स्थापना की जानी है। यह मूर्ति 52 इंच की होगी।  फाउंडेशन लेकर मूर्ति की कुल ऊंचाई करीब आठ फीट हो जाएगी। अस्थाई गर्भगृह में वर्तमान में पूजित रामलला सहित चारों भाइयों की मूर्ति को मंदिर में उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। जबकि रामलला की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति के निर्माण में कर्नाटक के 5 कारीगर लगाए गए हैं। मूर्ति का निर्माण कार्य 4 से 5 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें