class="post-template-default single single-post postid-3388 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive jps-theme-newsup ta-hide-date-author-in-list" >


Kartikeya Singh Chauhan: When Congress surrounded Shiva, son Kartikeya replied

सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस को नसीहत दी है।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को भी गुस्सा आता है। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि ले रहे कार्तिकेय ने अब कांग्रेस को उसकी ही भाषा में नसीहत दी है। कार्तिकेय ने लिखा कि कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती। हर बात में राजनीति देखती है। चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। 

दरअसल, कांग्रेस इन दिनों नारी सम्मान योजना को लेकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इसमें महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने के साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच मई को अपनी शादी की वर्षगांठ को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह सिलबट्टा चलाते नजर आ रही हैं। साथ ही पास में कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेंकती और चूल्हा फूंकती दिख रही है। कांग्रेस ने इसे लेकर तंज कसा था। कांग्रेस ने लिखा कि आदरणीय मामी जी! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ खत्म होने वाली है, क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।’

कांग्रेस के इस ट्वीट पर कार्तिकेय भड़क गए। उन्होंने लिखा ‘मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रहीं। सुख और दुख में उनका संबल बनीं। कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम को नहीं समझती। वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों न, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है। जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है। ऐसे कुछ पल वे कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनीतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नजर से बचाएं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *